गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब में मनाया जा रहा दसवें गुरु का प्रकाश पर्व 

पटियाला, 13 जनवरी - (अमन)- श्री गुरू गोबिंद सिंह साहिब जी का प्रकाश पर्व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से पटियाला के गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब में भी बड़ी श्रद्धा भावना से मनाया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व प्रधान किरपाल सिंह बडूंगर ने शिरकत की। रागी सिंहों की ओर से कीर्तन कर संगत को निहाल किया जा रहा है। इस मौके पर हैड ग्रंथी प्रणाम सिंह, मैनेजर करनैल सिंह नाभा, एसजीपीसी मैंबर सतिंदर सिंह सभरवाल, नर देव सिंह आकड़ी और समूची अकाली लीडरशिप उपस्थित थी।