कांग्रेस गुरुधामों पर कब्ज़ा करने के प्रयास में : बादल

श्री मुक्तसर साहिब,(रणजीत सिंह ढिल्लों, विक्की कुमार )14 जनवरी : कांग्रेस पार्टी को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा दूसरी सिख संस्थाओं पर कब्ज़ा करने के लिए घटिया पहुंच अपनाने के लिए फटकारते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस अपना नापाक इरादा पूरा करने के लिए पंथ दोखियों से मिलकर सिखों बीच बंटवारा करने की कोशिश कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने यह विचार स्थानीय मलोट रोड पर शिरोमणि अकाली दल बादल द्वारा मेला माघी पर की गई सियासी कांफ्रैंस में शामिल लोगों के भारी इकट्ठ को संबोधन करते व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने 40 वर्षों के सियासी जीवन में यही बात अनुभव की है कि कांग्रेस पार्टी पंजाब तथा सिखों की सबसे बड़ी दुश्मन है। इस अवसर शिअद अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कुछ पंथ दोखी ताकतें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सहित सिक्ख संस्थाओं पर कब्ज़ा करने की नाकाम कोशिश में अकाली दल तथा इसके सीनियर नेताओं को बदनाम कर रही है। उन्होंने कहा कि वह शिरोमणि कमेटी के कामकाज बारे झूठे तथा बेबुनियाद दावे करके सिखों को गुंमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि अखौती पंथक धिरों कांग्रेस की बी टीम है। कांग्रेस के कहने पर इन्होंने धरना लगाया था तथा फिर उठा दिया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने कहा कि कांग्रेसियों ने लोकतंत्र का कत्ल कर दिया है। मुलाजिम वर्ग परेशान है। जो लारे कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने लगाए उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह गुटका साहिब की शपथ लेकर पंजाबियों से किए वायदे भूल गया है।  इस समय पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, पूर्व विधायक हरप्रीत सिंह कोटभाई, वरदेव सिंह नोनी मान, बलदेव सिंह बलमगढ, डिंपी ढिल्लों, प्रकाश सिंह भट्टी, गुरपाल सिंह गरेवाल, हीरा सिंह चढेवान, पप्पी थांदेवाला, पूर्व चेयरमैन मनजिंदर सिंह बिट्टू, तेजिंदर सिंह मिड्डू खेड़ा, हरपाल सिंह प्रधान नगर कौंसिल आदि उपस्थित थे।