अमेरिका में दो महिलाओं को बंधक बनाने वाला हमलावर ढेर

वाशिंगटन,15 जनवरी - अमेरिका के न्यूजर्सी में दो महिलाओं को बंधक बनाने वाले हथियारबंद व्यक्ति को पुलिस ने मार गिराया है। हथियारबंद व्यक्ति की पहचान विलियम्स ओवेंस (39) के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने लोगान टाउनशिप में बचाव अभियान के दौरान संदिग्ध हमलावर को मार गिराया है और दोनों महिलाओं को छुड़ा लिया गया।