फुर्तीला बनाती है जॉगिंग 


जॉगिंग करना एक लोकप्रिय शारीरिक व्यायाम है। जॉगिंग से जांघें, टांगे,ं कूल्हें, पीठ एवं पांव मजबूत होते हैं। सुबह की जॉगिंग सारा दिन फुर्तीला बनाती है। इससे भूख लगती है। एक्स्ट्रा फैट एवं मोटापा दूर होता है, कैलोरी बर्न होती है। मसल्स बनते हैं। पाचन तंत्र सक्रिय होता है। नींद अच्छी आती है एवं मस्तिष्क तनाव मुक्त होता है। काम करने की क्षमता बढ़ती है और रक्त प्रवाह सही रहता है। 
जॉगिंग एक दिन छोड़कर सिर्फ 5 मिनट ही करनी चाहिए। जॉगिंग के बाद विश्राम और स्नान कर भोजन करना चाहिए। बीमार एवं अधिक आयु के व्यक्तियों को डॉक्टर की सलाह पर जॉगिंग करनी चाहिए। जॉगिंग बंद स्थान की बजाय खुली जगह में करने से अधिक लाभ मिलता है। मुंह बंद कर जॉगिंग करनी चाहिए। इससे श्वसन तंत्र मजबूत होता है। फेफड़ों में ताकत आती है। रक्त में ऑक्सीजन का स्तर सुधर जाता है जिससे समस्त शरीरांगों को पर्याप्त प्राण वायु मिलती है।