खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 - पंजाब के तेजपाल सिंह संधू ने वेट लिफ्टिंग में व शूटिंग में सरताज सिंह ने स्वर्ण पदक जीते


जालन्धर, 15 जनवरी (जतिन्द्र साबी) : खेलो इंडिया यूथ गेम्स जो पुणे में करवाई जा रही हैं। इन खेलों के खेल परिणामों की जानकारी देते हुए स्टेट स्पोर्ट्स आर्गेनाइजेशन गुरलाल सिंह ने बताया कि अंडर 21 वर्ष के वेट लिफ्टिंग मुकाबले में एक स्वर्ण, एक रजत तथा एक कांस्य का पदक हासिल किया। अंडर 21 वर्ष पुरुष वर्ग में तेजपाल सिंह संधू ने स्वर्ण पदक, गुरप्रताप सिंह ने रजत पदक तथा दिलप्रीत सिंह ने कांस्य का पदक हासिल किया। सरताज सिंह टिवाणा ने अंडर 21 वर्ष वर्ग के फाइनल शूटिंग में स्वर्ण पदक, श्वेता देवी ने अंडर 21 वर्ष वर्ग के एयर पिस्टल मुकाबले में से कांस्य का पदक हासिल किया। हाकी के अंडर 21 वर्ष पुरुषों के वर्ग में से पंजाब ने यू.पी. को पैनाल्टी शूट आऊट तथा 3-2 से हराकर कांस्य का पदक हासिल किया। लड़कियों की अंडर 17 वर्ष वर्ग की पंजाब हाकी टीम ने चंडीगढ़ को 4-3 से हराकर सैमीफाइनल में प्रवेश किया।