पूर्व कांग्रेसी विधायक पंजग्राईं कांग्रेस छोड़कर अकाली दल में शामिल

चंडीगढ़, 15 जनवरी (अ.स.): आज कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा पूर्व विधायक स. जोगिन्द्र सिंह पंजगराईं कांग्रेस छोड़कर अकाली दल में शामिल हो गए। उन्होंने चंडीगढ़ में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की उपस्थिति में शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके स. पंजगराईं ने कहा कि कांग्रेस अब गरीबों तथा दबे कुचलों की पार्टी नहीं अपितु इस पार्टी पर अब चापलूस नेताओं का कब्जा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ को मिलकर पार्टी के गिर रहे स्तर बारे परिचित करवाते बताया था कि कैसे कांग्रेस सरकार द्वारा दलितों के साथ भेदभाव किया जा रहा है, परन्तु इस पर उनके द्वारा भी चुप साध ली गई। उन्होंने कहा कि वह अकाली-भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर अकाली दल में शामिल हुए हैं। सुखबीर सिंह बादल ने पंजगराईं का अकाली दल में स्वागत करते कहा कि उनको अकाली दल में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर हरचरन बैंस,  परमिन्द्र सिंह ढींडसा, डा. दलजीत सिंह चीमा, मनतार सिंह बराड़, परमहंस सिंह रोमाणा व सूबा सिंह बादल भी उपस्थित थे।