ट्रंप प्रशासन से अलग हुए व्हाइट हाऊस उप प्रवक्ता राज शाह


वॉशिंगटन, 15 जनवरी (भाषा) : व्हाइट हाऊस प्रेस कार्यालय के शीर्ष प्रवक्ता भारतीय मूल के राज शाह ने एक प्रमुख संचार एवं लॉबिइंग संस्था में शामिल होने के लिए अपना पद छोड़ दिया है। इसी के साथ शाह का नाम उन वरिष्ठ अधिकारियों की सूची में जुड़ गया है, जिन्होंने हाल के कुछ महीनों में ट्रंप प्रशासन से खुद को अलग कर लिया है।  व्हाइस हाऊस के उप प्रवक्ता एवं रिपब्लिकन राष्ट्रीय समिति में पूर्व शोधकर्ता रहे 34 वर्षीय शाह राष्ट्रपति ट्रंप के जनवरी 2017 में पदभार संभालने के बाद से उनके प्रशासन का हिस्सा थे। शाह ने बयान जारी कर कहा, ‘‘मैं ब्रायन, जेमी और शीर्ष टीम में शामिल होने को लेकर उत्साहित हूं, जो बलार्ड मीडिया समूह की शुरुआत करने जा रहे हैं।’’