पंजाब सहित 12 राज्यों में स्थापित होंगे नये विश्वविद्यालय

नई दिल्ली,16 जनवरी - केंद्रीय कैबिनेट की ओर से आज बुधवार को 13 नये केंद्रीय विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए 3,600 करोड़ रुपए खर्च किए जाने को मंजूरी दे दी है। इन नये विश्वविद्यालयों की 36 महीनों में स्थापित की जाएंगी। पंजाब, गुजरात, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरला, उड़ीसा, राजस्थान और तामिलनाडु में केंद्रीय विश्वविद्यालयों को केंद्रीय विश्वविद्यालय एक्ट, 2009 के तहत स्थापित होंगी, जबकि जम्मू-कश्मीर को दो नये विश्वविद्यालय मिलेंगे।