खेलो इंडिया यूथ गेम्ज़-2019- शूटिंग के अंडर-21 साल वर्ग में पंजाब बना ओवरऑल चैम्पियन


जालन्धर, 16 जनवरी (जतिंदर साबी) : खेलों इंडिया गेम्ज़ के मुकाबले जो पुणे में करवाए जा रहे हैं, उन खेलों के शूटिंग अंडर-21 वर्ग के मुकाबले में पंजाब ने ओवरऑल चैम्पियन बनने का मान प्राप्त किया है। यह जानकारी देते हुए स्टेट स्पोर्ट्स मैनेजर गुरलाल सिंह ने बताया कि अंडर-21 साल के स्किट शूटिंग के मुकाबले में पंजाब के गुरनिहाल सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अभय सिंह सेखों ने इसी वर्ग में से कांस्य का पदक और सिमरन ने चांदी का पदक जीत कर मान प्राप्त किया। शूटिंग के एयर पिस्टल मिक्स इवैंट में अंडर-21 साल वर्ग के अर्जुन सिंह चीमा ने कांस्य का पदक प्राप्त किया और टीम मुकाबले में अर्जुन सिंह चीमा और प्रदीप कौर ने कांस्य का पदक प्राप्त किया। बॉस्केटवाल लड़के अंडर-17 वर्ग के मुकाबले में पंजाब ने महाराष्ट्र को 72-42 अंकों से हराकर आगे प्रवेश किया। पंजाब की बॉलीवाल अंडर-21 साल वर्ग में कर्नाटक को 3-1 से हराया। लड़कियों की बॉस्केटवाल टीम ने राजस्थान पर 76-58 अंकों से जीत प्राप्त की। इसी तरह के साथ पंजाब ने अब तक 21 स्वर्ण पदक, 15 रजत पदक, 23 कांस्य के पदक सहित कुल 57 पदक जीते हैं।