पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम को उम्र कैद की सजा

पंचकूला , 17 जनवरी - (राम सिंह बराड़ ) करीब 17 साल बाद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के परिवार को इंसाफ मिला। पंचकूला सीबीआई अदालत ने  डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह  उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उनके तीन सहयोगियों को भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही अदालत ने गुरमीत राम रहीम पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने अपने फैसले में साफ कर दिया है कि उम्रकैद की सजा बलात्कार में मिली सजा(20 वर्ष) के बाद शुरू होगी। इसका अर्थ ये है कि जिस समय बलात्कार मामले में सजा समाप्त होगी उस समय राम रहीम की उम्र करीब 70 साल होगी।