भाजपा का विजयी रथ रोकने के लिए ममता बनर्जी की महारैली शुरू

नई दिल्ली,19 जनवरी - लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय नता पार्टी (भाजपा) का विजयी रथ रोकने के लिए विपक्ष एक हो गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज 20 राजनीतिक दलों के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कोलकाता में साझी लड़ाई की घोषणा कर दी है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी की महारैली शुरू हो गई है। बता दें कि कल  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर रैली का समर्थन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी इस बार 125 सीटों के भीतर सिमट जाएगी।