दिल्ली पुलिस ने तीन संदिग्धों को किया गिरफ्तार, हमले की फिराक में थे

नई दिल्ली,19 जनवरी - 26 जनवरी को लेकर देश में सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि ये संदिग्ध साउथ इंडिया में हमला करने की तैयारी में थे। गिरफ्तार किये गए तीन लोगों में एक अफगानिस्तान का और दो भारतीय बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस उनके बारे में और जानकारियां जुटा रही है, उनसे गहन पूछताछ कर रही है कि उनकी और क्या प्लॉनिंग थी।