चुनावी रंजिश के चलते परिवार पर गोलीबारी, तीन गंभीर घायल 

अटारी,19 जनवरी - (रुपिन्दरजीत सिंह भकना) - सीमावर्ती गांव राजाताल में चुनावी रंजिश को लेकर हारे हुए सरपंच के समर्थकों की ओर से एक परिवार पर गोलीबारी की गई। जिसमें तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गुरू नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं हमलावरों ने उनकी दुकान भी तबाह कर दी है।