छत्तबीड़ चिड़ियाघर में शेर द्वारा व्यक्ति पर हमला, मौत

ज़ीरकपुर, 20 जनवरी (अ. स.):ज़ीरकपुर के छत्तबीड़ चिड़ियाघर की शेर सफारी में एक दुखद घटनाक्रम में एक शेर ने हमला कर एक अज्ञात व्यक्ति जो कि जू के पीछे से 21 फुट की दीवार और जाली फांद कर अंदर दाखिन हो गया था, को मार डाला। छत्तबिड चिड़ियाघर के डायरैक्टर एम सुधाकर ने घटना की जानकारी देते हुए प्रैस को बताया कि शेर ने आज दोपहर 2:20 पर जू में स्थित लॉयन सफाई की पीछे बांध वाली साईड से कोई अज्ञात व्यक्ति दीवार और जाली फांद कर अंदर घुस आया, जिस पर शेर ने हमला कर दिया। हालांकि अभी अंदर घुसे व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। शेर मृतक के शव को लायन सफारी के अंदर घसीट कर करीब 100 मीटर ले गया। इसके बाद जू कीपर ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी, जिसके बाद अधिकारियों ने क्विक रिएक्शन टीम के 6 अधिकारियों को अंदर भेजा जिन्होंने 6 मिनट में कार्रवाई करते हुए जू में शेरों द्वारा दबोचा गए व्यक्ति को उनके चंगुल से छुड़ाकर शेरों को पिंजरे में बंद कर दिया। आज की इस घटना के बाद अधिकारियों ने बताया कि घायल को गंभीर हालात में डेराबस्सी सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। मृतक की गर्दन व अन्य अंगों पर हमले के निशान है। इसके बाद वन विभाग के कर्मियों ने तत्काल शेरों को उनके पिंजरों में बंद कर दिया।