माली : यूएन शांति सैनिकों पर हमले में 10 की मौत, 25 घायल

बमाको, 21 जनवरी - अफ्रीका के आठवें सबसे बड़े देश माली के उत्तरी इलाके में रविवार को हुए हमले में 10 संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह हमला अल्जीरिया बोर्डर के पास बने ओलहॉक बेस पर किया गया है। यूएन बेस में शांति मिशन के तहत 13 हजार लोग काम कर रहे हैं। इस हमले के पीछे आईएस का हाथ बताया जा रहा है। वहीं संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने भी इस हमले के बाद बयान जारी करते हुए इसे निंदनीय करार दिया है।