फार्मेसी कौंसिल चुनाव के घोषित परिणामों में छह सदस्यों का चयन 

संगरूर, 21 जनवरी - (धीरज पशोरिया) - पंजाब फार्मेसी कौंसिल के चुनाव में 6 विजेता सदस्यों की घोषणा की गई। चुनाव लड़ रहे 32 सदस्यों में से रोहत कांसल (मानसा), कश्मीर सिंह (अमृतसर), गुरबक्श सिंह (लुधियाना), गुरशरण सिंह (पाटियाला), सुरिन्दर कुमार शर्मा(अमृतसर), सुखविन्दर पाल (मानसा) ने सबसे अधिक मत हासिल किये है।