पूर्ण चंद्रग्रहण के साथ ही हुआ पूरे चांद का दीदार

केप केनावेरल, 21 जनवरी (एजैंसी) : साल के एकमात्र पूर्ण चंद्रग्रहण के साथ लोगों ने दक्षिण अमेरिका में पूरे चांद का दीदार भी किया।  रविवार रात चंद्रमा, पृथ्वी एवं सूर्य एक सीध में आ गए, जिससे चंद्र ग्रहण लगा। यह खगोलीय घटना समूचे उत्तर और दक्षिण अमेरिका में देखी गई, जहां आसमान साफ था। अब 2021 तक पूर्ण चंद्रग्रहण नहीं लगेगा। साथ ही, यह साल की पहली पूर्णिमा भी रही, जब पृथ्वी के नजदीक आने के चलते पूरा चांद कुछ अधिक बड़ा और रौशन दिखाई दिया। समूचा ग्रहण 3 घंटे से भी ज्यादा वक्त तक रहा। धरती की छाया से चंद्रमा करीब एक घंटे तक ढका रहा। पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा पृथ्वी के वायुमंडल में पड़ने वाली सूर्य की रोशनी का छितराव होने की वजह से पूरा लाल हो जाता है। अमेरिका के अलावा यह चंद्रग्रहण अटलांटिक से लेकर यूरोप के कुछ हिस्सों तक देखा जा सका।