नरीता बाहरा दूसरी सिख महिला क्यों बनी थीं?

लंदन, 21 जनवरी (मनप्रीत सिंह बधनी कलां): सिटी सिख सलाहकार बोर्ड की सदस्या नरीता बाहरा को क्यून कौंसिल का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस मंज़िल पर पहुंचने वाली वह दूसरी सिख महिला है, जबकि यू.के. में बहुत कम वकील महिलाओं को क्यू सी का रूतबा मिला है। परन्तु नरीता बाहरा की यह नियुक्ति अल्पसंख्यक और विशेष रूप से सिख भाईचारे के लिए गर्व की बात है। नरीता बाहरा 2 हेयर कोर्ट में क्रिमिनल डिफैंस ब्रैस्टर हैं और वह फीमेल फ्राड फोर्म की कमेटी सदस्य भी हैं।