अकाली दल आज भी एकजुट : सुखबीर 

अमृतसर, 21 जनवरी (राजेश कुमार) : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि हलका अजनाला ने हमेशा ही प्रकाश सिंह बादल और अकाली दल को नवाज़ा है, जिसके लिए वे यहाँ के लोगों और समूह अकाली वर्करों के कज़र्दार रहेंगे। बादल यहां अजनाला क्षेत्र के नेताओं व वर्करों के साथ मुलाकात करने पहुंचे थे। क्षेत्रीय वर्करों को सम्बोधित करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कुछ लोगों के अपने स्वार्थों की खातिर पार्टी को पीठ दिखाने के बावजूद पार्टी वर्कर अकाली दल का झंडा बुलंद रखने के लिए आज भी एकजुट हैं। पार्टी के साथ चट्टान की तरह खड़े होने के लिए वर्कर बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि अपने आप बना टकसाली, आप और आप से अलग हुए लोगों के पीछे कांग्रेस काम कर रही है और फंडिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि अकाली दल को बदनाम करने वालों के चेहरे बेनकाब हो चुके हैं।  बादल ने किसान, नौजवान व दलित हितैषी बताने वाली कांग्रेस सरकार की नीतियों की आलोचना करते कहा कि अब कांग्रेस को सबक सिखाने का समय नज़दीक आ गया है। उन्होंने लोक मसलों के हल के लिए अकाली दल की शक्ति को ओर मज़बूत करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने पार्टी की तरफ से हलका अजनाला की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और जोध सिंह समरा को सौंपने का ऐलान किया।