श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के सरोवर की कार-सेवा के पहले चरण का किया शुभारम्भ

अमृतसर, 21 जनवरी (राजेश कुमार) : आज श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के सरोवर की कार-सेवा के पहले चरण का शुभारम्भ किया गया। पवित्र मन्त्रों के उच्चारण के साथ सरोवर से जल निकालने वाली मशीन की पूजा की गई। बताने योग्य है कि यह कार-सेवा अब 20 वर्षों के बाद प्रधान रमेश चन्द्र शर्मा की प्रधानगी में दुर्ग्याणा कमेटी धर्म प्रेमी जनता सदस्य के सहयोग से सेवा करवाई जा रही है। प्रधान रमेश शर्मा द्वारा सभी सम्प्रदायों के श्रद्धालुओं व सन्त समाज को कार सेवा में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की गई ताकि समाज में आपसी भाईचारे व शान्ति का संदेश दिया जा सके। इस मौके पर महासचिव अरुण खन्ना ने जानकारी सांझा करते हुए कहा कि 526’ 516 वर्ग फीट क्षेत्रफल और 18 फुट गहरे सरोवर से 30 लाख गैलन जल बाहर खींचने के लिए कम से कम 15-20 दिन का समय लगेगा और जल निकालने के बाद सरोवर तल पे जमी गार निकालने की कार सेवा 4 मार्च शिवरात्रि से शुरू की जाएगी। उपरान्त सरोवर का कुरूक्षेत्र स्थित ब्रहम् सरोवर के अनुरूप नवीनीकरण किया जाएगा।  श्री राजपाल महाजन ने सरोवर सेवा में सरिये की सेवा करने की घोषणा की। जिसका सभी ने स्वागत किया। इस मौके पर वितसचिव ई. रमेश शर्मा, मैनेजर राजवधवा, उपाध्यक्ष रामगोपल मल्होत्रा, सहप्रबन्धक विपन चोपड़ा, सचिव अनिल शर्मा और कार्यकारिणी सदस्य डा. मित्रपाल, महाजन, श्री लक्ष्मी नरायण सेवा दल, श्री दुर्ग्याणा सहयोगी सेवा संघ, श्री गिरिराज सेवा संघ, रामायण प्रचार परिषद के  सदस्य उपस्थित थे।