हैरोईन सहित महिला काबू, मामला दर्ज

फगवाड़ा, 21 जनवरी (प्रिथीपाल सिंह बोला): थाना सतनामपुरा पुलिस पार्टी ने हैरोईन सहित एक महिला को काबू किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पुलिस पार्टी गश्त दौरान टी-प्वाइंट नकोदर रोड मानावाली में मौजूद थी। एक महिला को शक के आधार पर काबू किया गया हैड कांस्टेबल परवेश रानी ने महिला की तलाशी ली व उससे 2 ग्राम हैरोईन बरामद की। काबू की गई महिला की पहचान शिंदो पत्नी दयाल निवासी थाना राहों एस.बी.एस. नगर के रुप में हुई है। जिस पर थाना सतनामपुरा में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।