शिरोमणि कमेटी द्वारा गवाहों व वकीलों का सम्मान अब 26 को

अमृतसर, 21 जनवरी (राजेश कुमार) : 1984 में हुए सिख कत्लेआम के आरोपियों को सज़ा दिलाने के लिए गवाही देने वाले गवाहों और केस लड़ने वाले वकीलों का शिरोमणि कमेटी द्वारा किया जाने वाला सम्मान अब 26 जनवरी को होगा। यह जानकारी शिरोमणि कमेटी के प्रधान भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल के निजी सचिव इंजी. सुखमिंदर सिंह ने एक बयान द्वारा दी है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी द्वारा पहले यह सम्मान 22 जनवरी को रखा गया था, लेकिन कुछ कारणों की वजह से अब यह सम्मान 26 जनवरी को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सम्मान का स्थान पहले की तहह शिरोमणि कमेटी कार्यालय तेजा सिंह समुंद्री हाल ही होगा, जबकि समय सुबह के 11 बजे रखा गया है।