कार्यकर्ता रैली के लिए खडूर साहिब पहुंचे सुखबीर बादल

तरनतारन, 22 जनवरी - ( विकास मरवाहा) - शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान और पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल आज तरनतारन के हलका खडूर साहिब में कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधन करने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करेंगे। इस मौके पर हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे हैं।