अटारी पहुंचे राजनाथ सिंह

अटारी  22 जनवरी - केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह अटारी पहुंचे गए है अटारी पहुंचने पर सवागत किया गया। राजनाथ सिंह  अटारी सड़क सीमा पर बनाई गई नई दर्शक दीर्घा राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 32 करोड़ की राशि से बनाई गई इस दर्शक दीर्घा में एक साथ 25 हजार से अधिक सैलानी रिट्रीट सेरेमनी देख सकेंगे। 2015 में राजनाथ सिंह ने ही इस दर्शक दीर्घा का नींव पत्थर रखा था। दर्शकों के लिए यहां पर दो बड़ी लिफ्ट भी लगाई गई हैं।