ओलावृष्टि से सन्दौड़ में हुई तबाही, हर तरफ लगे बर्फ़ के ढेर

सन्दौड़, 23 जनवरी - (गुरप्रीत सिंह चीमा) - बीती रात ज़िला संगरूर में पड़ते कस्बा सन्दौड़ और आसपास के इलाकों में हुई भारी ओलावृष्टि और बारिश ने फसलें तहस-नहस कर दीं। कस्बा सन्दौड़ और गांव माणकी में हालत काफ़ी खराब हैं। यहां हर तरफ़ बर्फ़ ही बर्फ़ नज़र आ रही है। इतिहास में इतने बड़े स्तर पर पहली बार हुई ओलावृष्टि के कारण इलाका मनाली को भ्रम पैदा हो रहा है। सैंकड़े एकड़ फ़सल डूबकर तबाह हो गई है। गांव वासियों का कहना है कि बीती रात आसमान से कहर बनकर ओलावृष्टि ने गांव का नक्शा ही बदल दिया। लोगों के घरों की छतों पर बर्फ़ के ढेर लगे हुए हैं। गांव की गलियों में लोग ट्रैक्टरों की मदद से बर्फ़ हटा रहे हैं। सडकों पर पानी बह रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि हालात को ध्यान में रखते हुए मौका देखकर उनको मुआवज़े दिए जाएं।