आंध्र विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी कांग्रेस, नहीं होगा कोई गठबंधन - रघुवीर रैडी

हैदराबाद, 24 जनवरी - कांग्रेस की आंध्र प्रदेश इकाई के प्रधान रघुवीर रैडी ने कहा कि आंध्र प्रदेश में आने वाले चुनाव के लिए किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा की 175 और लोकसभा की 25 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी।