पनबस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की 

लुधियाना  24 जनवरी-आज लुधियाना में पनबस कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के बैनर तले पनबस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने बस स्टेंड के मुख गेट जहा से बसें बाहर निकलती है के आगे बैठ गए जिस कारण बसों का चक्का जाम हो गया। प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और जम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की इस के उपरांत सरकार का पुतला भी फूका गया साथ ही मांगे न मानने पर संघर्ष ओर तेज करनी की चेतावनी दी। वही इस बंद के दौरान आने जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।