इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन में भारतीय चुनौती समाप्त, बाहर हुए श्रीकांत

जकार्ता, 25 जनवरी - भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफर आज समाप्त हो गया। वर्ल्ड नम्बर-8 श्रीकांत को पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें स्थानीय खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया। इंडोनेशिया के वर्ल्ड नम्बर-12 क्रिस्टी ने 47 मिनट तक चले मुकाबले में श्रीकांत को 21-18, 21-19 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया। श्रीकांत की हार के साथ ही इस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।