प्रियंका गांधी को महासचिव बनाना कांग्रेस का सही फैसला - अखिलेश

लखनऊ, 26 जनवरी - उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पूर्वी की महासचिव बनाने पर बोलते हुए कहा कि युवाओं को मौका दिया जा रहा है, समाजवादी पार्टी इससे खुश है। उन्होंने कांग्रेस और कांग्रेस अध्यक्ष को सही फैसला लेने पर मुबारकबाद भी दी।