स्वतंत्रता सेनानियों की समस्याओं को विधानसभा में उठायेंगे - चीमा

संगरूर, 26 जनवरी - (धीरज पिशौरिया) - संगरूर में 98 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी गुरदयाल सिंह की ओर से अपनी समस्याओं को लेकर आवाज़ बुलंद करने पर बोलते विधानसभा में विपक्षी दल के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब में इस समय रजवाड़ों की सरकार है, जोकि अंग्रेज़ों के पिट्ठू रहे हैं। अब हकूमत संभालने पर यह रजवाड़े, मंत्री-सिपाही स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों की समस्याओं को हल करने  की बजाय उनको बेइज्जत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की समस्याओं को वह विधानसभा में उठायेंगे।