ऑस्कर पुरस्कार विजेता मिशेल लेग्रैंड का निधन

पेरिस, 26 जनवरी - जाने-माने फ्रेंच संगीतकार और ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित मिशेल लेग्रैंड का निधन हो गया है। वह 86 वर्ष के थे। मिशेल के प्रवक्ता के हवाले से आज यह जानकारी दी गई। उन्होंने तीन शादियां की थी और उनके चार बच्चे हैं।