बहबल कलां गोलीकांड : बादल व अन्य के पासपोर्ट तुरंत ज़ब्त किए जाएं : चीमा

संगरूर, 27 जनवरी (सत्यम्):एस.आई.टी द्वारा पूर्व एम.एस.पी. चरनजीत शर्मा को गिरफ्तार किए जाने संबंधी पंजाब विधान सभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह सब कुछ बहुत पहले हो जाना चाहिए था। अब समय बर्बाद किए बिना पंजाब के तत्कालीन  मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री तथा जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के पासपोर्ट जब्त कर रैड र्कानर जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि बहबल कलां गोली कांड तथा बेअदबी के संबंधी सही जांच करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बाल, तत्कालीन डी.जी.पी. सहित ज़िम्मेदारी पुलिस अधिकारियों को तुरंत गिरफ्तार कर पूछताछ की जाए।