झारखंड में मुठभेड़ के दौरान तीन नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद

रांची, 29 जनवरी - झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में आज सुबह सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान तीन नक्सलियों को मार गिराया है, जबकि एक नक्सली घायल भी हो गया। कोबरा जांबाजों ने झारखंड पुलिस के साथ मिलकर इस ऑपरेशान को अंजाम दिया। नक्सलियों के पास से दो एके-47, एक 303 राइफल और दो पिस्टल बरामद की गई हैं।