पंजाब कैबिनेट ने विभिन्न विभागों की वार्षिक प्रशासनिक रिपोर्टों को दी मंजूरी

चंडीगढ़, 29 जनवरी - (विक्रमजीत सिंह मान) - पंजाब कैबिनेट ने आज अलग-अलग विभागों की वार्षिक प्रशासनिक रिपोर्टों को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में आज चंडीगढ़ में हुई बैठक में कैबिनेट ने भूमि और जल प्रबंधन विभाग की ओर से साल 2015-16 के लिए चलाए गए कार्यों की प्रशासनिक रिपोर्ट को मंजूरी दी। इसके साथ ही कैबिनेट ने साल 2015 -16 और 2016 -17 के लिए टाऊन एंड कंट्री प्लैनिंग डायरेक्टोरेट की वार्षिक प्रशासकीय रिपोर्ट को मंजूरी दे दी। जल सप्लाई और सफाई विभाग की साल 2016 -17 की वार्षिक प्रशासनिक रिपोर्ट और साल 2017-18 के लिए सहकारिता विभाग (ऑडिट) की वार्षिक रिपोर्ट को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। राजस्व विभाग के कामकाज में और अधिक कुशलता लाने और प्रमोशन प्रक्रिया को तेज करने के लिए पंजाब कैबिनेट ने तहसीलदारों (समूह बी) सेवा नियमों को भी मंजूरी दे दी है।