भगवंत मान ने 'आप' प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर संभाली जिम्मेदारी

चंडीगढ़, 30 जनवरी - आम आदमी पार्टी के संगरूर से सांसद भगवंत मान ने आज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर पदभार संभाल लिया। चंडीगढ़ में हुए एक समारोह के दौरान मान को पंजाब आप लीडरशिप की मौजूदगी में प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। उल्लेखनीय है कि करीब 10 महीने पहले भगवंत मान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।