उरी हमले का जवाब सर्जिकल स्ट्राईक के साथ दिया - प्रधानमंत्री

सूरत, 30 जनवरी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत में न्यू इंडिया यूथ सम्मेलन को संबोधन करते हुए कहा कि आतंकवादियों ने मुंबई पर हमला किया, इसके बाद क्या हुआ? आतंकवादियों ने हमारे शासन में उरी पर हमला किया। उसके बाद क्या हुआ? यह बदलाव है। जो आग हमारे देश के जवानों के दिल में था, वह प्रधानमंत्री के दिल में भी थी, जिसका नतीजा सर्जिकल स्ट्राईक था।