सेरोगेसी के जरिए मां बनी एकता कपूर, बेबी बॉय ने लिया जन्म

मुंबई, 31 जनवरी - टीवी क्वीन एकता कपूर सेरोगेसी के जरिए मां बन गई हैं। 27 जनवरी को उनके घर बेबी बॉय ने जन्म लिया। जानकारी के मुताबिक, एकता जल्द अपने बच्चे को घर लाएंगी। बता दें कि 2017 में एकता के भाई तुषार कपूर भी सेरोगेसी के जरिए पिता बने थे। उनके बेटे का नाम लक्ष्य कपूर है। हालांकि अपने बच्चे के बारे में एकता ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है।