संसद बजट सत्र : संयुक्त सदन को संबोधित कर रहे हैं राष्ट्रपति कोविंद 

नई दिल्ली, 31 जनवरी - संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रहे हैं। जिसके बाद सदन की कार्यवाही औपचारिक रूप से शुरू होगी। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदन में मौजूद हैं।