राहुल गांधी आज पटना में 'जन आकांक्षा रैली' को करेंगे संबोधित  

नई दिल्ली, 03 फरवरी - बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 'जन आकांक्षा रैली' को संबोधित करेंगे। इस रैली में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव, उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी को निमंत्रण भेजा गया है। बता दें कि राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद बिहार में उनकी यह पहली जनसभा होगी।