अब योगी को नहीं मिली हेलिकॉप्टर उतारने की इजाजत, रैली रद्द

कोलकाता, 03 फरवरी - पश्चिम बंगाल में आज उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की होने वाली रैली रद्द हो गई है। पश्चिम बंगाल सरकार ने इस रैली के लिए इजाजत नहीं दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि बिना किसी नोटिस के रैली की इजाजत खारिज कर दी गई है। बीजेपी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने ममता सरकार के इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी प्रदेश में 100 से ज्यादा रैली करने वाली है। इसी कड़ी में योगी आज बांकुरा और पुरुलिया में दो रैली करने वाले थे। इसके इलावा 5 फरवरी को उनका रायगंज और दिनाजपुर जिले के बालूरघाट में रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है।