ममता वही कर रही हैं जो ताड़का किया करती थी - अनिल विज

नई दिल्ली, 04 फरवरी - अपने बयानों के लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले हरियाणा के खेल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर विवादित बयान देने के साथ-साथ विवादित ट्वीट भी किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने ममता बनर्जी की तुलना ताड़का से कर दी। विज ने कहा, 'छोटे होते थे, जब रामलीला देखने जाया करते थे तो उसमें एक सीन आया करता था कि ऋषि मुनि जब यज्ञ करते थे तो ताड़का उसमें आकर व्यवधान डाल दिया करती थी। ठीक उसी प्रकार का रोल ममता बनर्जी कर रही हैं।