यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 22 लोग घायल 

शिमला, 4 फरवरी - हिमाचल प्रदेश कांगड़ा ज़िले में पड़ते गोलापुर में आज यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर पड़ी। इस हादसे में 22 लोग घायल हुए हैं। प्रशासनिक आधिकारियों ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से सात को गंभीर हालत के चलते टांडा मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है।