स्वाइन फ्लू से 21 वर्षीय युवक की मौत

मानसा, 4 फरवरी - (गुरचेत सिंह फत्तेवालिया) - पंजाब में स्वाइन फ्लू का कहर लगातार जारी है। इसके  कारण राज्य में अबतक कईं मौतें हो चुकी हैं और इसकी चपेट में आने से बीती रात मानसा के नज़दीकी गांव सहारनों के एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। मनप्रीत के पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक पिछले कईं दिनों से वह बुख़ार और खांसी आदि से पीड़ित था। गंभीर हालत के चलते उसे बठिंडा के एक निजी अस्पताल में लिजाया गया। जहां बीती रात उसकी मौत हो गई।