नाइजीरिया में मारे गये बोको हराम के चार आतंकवादी 

अबुजा, 04 फरवरी - नाइजीरिया के अशांत उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में सेना के एक अभियान में बोको हराम संगठन के चार आतंकवादी मारे गये हैं। सेना ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि शनिवार रात सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जोरदार झड़पें हुई और इस दौरान चार आतंकवादी मारे गए। इस अभियान में तीन जवान भी घायल हुए हैं।