सियाटल शहर में बनी 2 मील लम्बी सुरंग का स्टेट गवर्नर द्वारा उद्घाटन

सियाटल, 4 फरवरी (हरमनप्रीत सिंह) : सियाटल शहर में से गुज़रता पुराना ‘हाईवे 99’ का ओवर ब्रिज बंद कर ज़मीन के नीचे नई ‘सुरंग’  लगभग 2 मील लम्बी बनाई गई है, जिसको लगभग पांच वर्ष में मुकम्मल कर चालू किया गया है। 2013 में इस सुरंग का काम शुरू हुआ और 2018 में इसको मुकम्मल कर दिया गया। चार लाईनों की इस सुरंग पर लगभग 329 मिलियन डालर की लागत आई है। शहर के बिल्कुल अंदर से गुजरती सुरंग के ऊपर इमारतें हैं। इसका निर्माण वाशिंगटन  स्टे ट्रांसपोर्टशन विभाग द्वारा करवाया गया है। इस पर फैड्रल सरकार और स्टेट सरकार का पैसा खर्च हुआ है। इस मार्ग द्वारा गुजरने वाले प्रत्येक वाहन को टोल टैक्स जोकि 1 डालर से 2.25 डालर तक होगा, देना पड़ेगा। इसके साथ ही सियाटल में से गुजरते ट्रैफिक की समस्या में काफी अंतर पड़ेगा। आज यहां इसका रस्मी उद्घाटन वाशिंगटन स्टेट के गवर्नर मिस्टर जय इनसली कोट्स ने रिबन काट कर किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य स्टेडियम  में किया गया, जिसमें स्टेट के उच्च अधिकारी, सियाटल के मेयर, कई कांग्रेस मैन, मैनेटर, पार्षद और कई अन्य प्रमुख शख्सियतों ने राजनीतिक पार्टियों के नेता उपस्थित थे। आज हज़ारों की संख्या में लोगों ने पैदल ओवर ब्रिज पर जाकर फोटो खिंचवाई, क्योंकि अब यह ओवर ब्रिज जल्दी ही तोड़ दिया जाएगा। इसलिए लोगों ने आखिर बार इस को अपनी यादों का हिस्सा बना लिया है। सरकार द्वारा इस सुरंग को बनाने का पंजाब भाईचारे की प्रमुख शख्सियतों ने भी स्वागत किया और सरकार की प्रशंसा की और कहा कि इसके साथ सियाटल के ट्रैफिक की समस्याओं का काफी सीमा तक हल हो जाएगा।