सीबीआई बनाम ममता : आज तीसरे दिन भी 'दीदी' का धरना जारी  

कोलकाता, 05 फरवरी - सीबीआई बनाम ममता सरकार में विवाद का मामला पश्चिम बंगाल में चुनावी जंग के मैदान में तब्दील हो चुका है। कोलकाता में आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का 'संविधान बचाओ' धरना तीसरे दिन भी जारी है। दरअसल सीबीआई कोलकाता पुलिस कमिश्नर से पूछताछ करने के लिए उनके आवास पर पहुंची थी, जिसके बाद पुलिस ने सीबीआई अधिकारियों को हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद ममता बनर्जी ने खुद कमिश्नर राजीव कुमार के घर पर पहुंचकर अधिकारियों संग बैठक शुरू कर दी थी। इसके बाद ममता ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना शुरू कर दिया था।