यूपी विधानसभा में हंगामा, राज्यपाल पर फेंके गए कागज़ के गोले

लखनऊ, 05 फरवरी - उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राज्यपाल रामनाईक के अभिभाषण शुरू होते ही कागज़ के गोले फेंके जाने लगे। विपक्षी सदस्यों के बीच से राज्यपाल पर कागज़ के गोले फेंके गए। समाजवादी पार्टी के विधायक आज अलग ही तेवर में दिखे। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा विधायक विधानसभा अध्यक्ष के कमरे के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान सरकार के खिलाफ विधायकों ने नारेबाजी की। इससे पहले विधायकों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर प्रदर्शन किया। सपा के विधायकों-एमएलसी का प्रदर्शन काफी देर तक बाहर चला। नीली-लाल टोपियां पहनकर बसपा व सपा सदस्य सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियां भी लेकर आए।