गुरूहरसहाए में चली गोली, नौजवान घायल 

गुरूहरसहाए, 05 फरवरी - (कपिल कंधारी, हरचरण सिंह संधू) - गुरूहरसहाए की बस्ती गुरू कर्म सिंह में एक व्यक्ति की तरफ से गोली चलाए जाने पर एक नौजवान गंभीर घायल हो गया। घायल नौजवान को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार, करीब 10 बजे एक व्यक्ति जो अपने दो अन्य साथियों के साथ घायल सुनील कुमार के घर गए और दरवाजे को धक्का मारते हुए उन्होंने गोली चला दी, जोकि सुनील के दाहिने जांघ पर जा लगी, जिस कारण वह गंभीर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, झगड़े की वजह एक लड़की बताई जा रही है जिसका पति जेल में है और लड़की अपनी मां-बाप की सहमति से पीड़ित कुमार के छोटे भाई के घर रहती है। यह बात गोली चलाने वाले व्यक्ति को बिल्कुल मंज़ूर नहीं थी। इस बात से खफा होकर उन्होंने इस वारदात को अंजाम देने के लिए गोली चलाई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।