अंतरिक्ष में इसरो की एक और उपलब्धि, जीसैट-31 को फ्रेंच गुयाना से लॉन्‍च

नई दिल्ली, 06 फरवरी - भारत ने अंतरिक्ष में एक और बड़ी उपलब्‍धि हासिल की है। भारत के संचार उपग्रह जीसैट-31 को यूरोपीय कंपनी एरियनस्पेस के एरियन रॉकेट की ओर से बुधवार देर रात 2 बजे के करीब फ्रेंच गुयाना स्थित प्रक्षेपण स्थल से लांच किया गया। भारत ने पहले भी कई उपग्रह फ्रेंच गुयाना से प्रक्षेपित किए हैं और अब यह भारत की ओर छलांग है। भारत में भी कई प्रक्षेपण स्थल हैं, जहां से भारत ने कई ऐतिहासिक कारनामों का गवाह बना है।