अकाली दल टकसाली में शामिल हुए पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह 

अमृतसर, 6 फरवरी - (जसवंत सिंह जस) - पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह आज अकाली दल (बादल) को अलविदा कहकर अकाली दल टकसाली में शामिल हो गए। उनके पार्टी में आने पर पार्टी प्रधान जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा और रत्न सिंह अजनाला द्वारा स्वागत किया गया।